नई दिल्ली, फरवरी 8 -- Aaj ka Rashifal 8 February 2026: ग्रहों की स्थिति- मिथुन राशि में गुरु। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा तुला राशि में। सूर्य ओर मंगल मकर राशि में। बुध, शुक्र, राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं।राशिफल- मेष राशि- जीवन आनंददायक गुजरेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल देना, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। वृषभ राशि- स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। अच्छी स्थिति है। डिस्टर्बिंग स्थिति कही जाएगी लेकिन खराब नहीं है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। मिथुन राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-त...