नई दिल्ली, जुलाई 29 -- 29 July 2025 Today Panchang: हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल नाग पंचमी 29 जुलाई को है। यह दिन नाग देवता को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव और नाग देवता के पूजन का विधान है। देखें नाग पंचमी का पंचांग- पं. ऋभुकांत गोस्वामी के अनुसार, 29 जुलाई, मंगलवार, शक संवत् : 07 श्रावण (सौर) 1947, पंजाब पंचांग : 14 श्रावण मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम : 03 सफर, 1447, विक्रमी संवत् : श्रावण शुक्ल पंचमी रात्रि 12.47 मिनट तक पश्चात षष्ठी तिथि, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र सायं 07.28 मिनट तक पश्चात हस्त नक्षत्र, शिव योग रात्रि 03.05 मिनट तक पश्चात सिद्ध योग, बव करण। चंद्रमा कन्या राशि में (दिन-रात)। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। वर्षा ऋतु। अपराह्न 03 बजे से सायं 04.30 मिनट तक राहुकालम्। ...