नई दिल्ली, जुलाई 23 -- Aaj ka panchang 23 July 2025: आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन हर साल सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा व जलाभिषेक करना अत्यंत शुभ माना गया है। देखें आज सावन शिवरात्रि का पंचांग- पं. ऋभुकांत गोस्वामी के अनुसार, 23 जुलाई, बुधवार, शक संवत्: 01 श्रावण (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 08 श्रावण मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 27 मुहर्रम, 1447, विक्रमी संवत्: श्रावण कृष्ण चतुर्दशी रात्रि 02.29 बजे तक पश्चात अमावस्या तिथि, आर्द्रा नक्षत्र सायं 05.55 बजे तक पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र, अपराह्न 03. 35 मिनट तक। चंद्रमा मिथुन राशि में (दिन-रात)। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। वर्षा ऋतु। दोपहर 12 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक राहुकालम्। भद्रा अपराह्न 03.35 मिनट तक। श्रावण शिवरात...