नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- 2 दिसंबर 2025 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 2 बजे तक है, इसके बाद नवमी तिथि लगेगी। ग्रह नक्षत्रों की बात करें तो आज उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:54 से 12:35 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10:58 − 12:14 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा सिंह राशि में संचरण करेंगे। शुक्र पूर्व में अस्त रात्रि 02.10 मिनट पर अस्त हो जाएगा। आपको बता दें कि शुक्र का तारा अस्त होने से शादी विवाह पर विराम लग जाता है। 12 दिसंबर, शुक्रवार, शक संवत्: 21 मार्गशीर्ष (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 27 मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 20 जमादि-उल्सानी, 1447, विक्रमी संवत्: पौष कृष्ण अष्टमी दोपहर 02.57 बजे तक पश्चात नवमी तिथि उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र...