नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- Aaj Ka Panchang : 17 दिसंबर, बुधवार, शक संवत्: 26 मार्गशीर्ष (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 03 पौष मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 25 जमादि-उल्सानी, 1447, विक्रमी संवत: पौष कृष्ण त्रयोदशी रात्रि 02.33 मिनट तक पश्चात चतुर्दशी तिथि, विशाखा नक्षत्र सायं 05.12 मिनट तक पश्चात अनुराधा नक्षत्र, गर करण। चंद्रमा तुला राशि में प्रात: 10.26 मिनट तक उपरांत वृश्चिक राशि में। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य दक्षिण गोल। हेमंत ऋतु। दोपहर 12 बजे से दोपहर 01.30 मिनट तक राहुकालम्। भद्रा रात्रि 02.33 मिनट से। व्रत, त्योहार- बुध प्रदोष व्रत। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत अधिक महत्व होता है। त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन शिवजी की पूजा और व्...