नई दिल्ली, फरवरी 4 -- अंक ज्योतिष के मुताबिक जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 9 होगा। यह मूलांक मंगल ग्रह से जुड़ा होता है। ज्योतिष में इस ग्रह को साहस, ऊर्जा, शक्ति, पराक्रम, आत्मविश्वास और युद्ध का प्रतीक माना गया है। ऐसे में मंगल ग्रह के प्रभाव से मूलांक 9 के लोग काफी साहसी और पराक्रमी होते हैं। हालांकि ये गुस्सैल होते हैं। चलिए जानते हैं कि आज यानी 4 फरवरी का दिन मूलांक 9 वालों के लिए कैसा रहेगा। सोच-समझकर लें फैसलामूलांक 9 वालों के लिए आज यानी 4 फरवरी का दिन ठीक ठाक रहेगा। इनके लिए आज आत्ममंथन का दिन है। आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें। खासकर धन के मामले में। कोशिश करें इसे आज के दिन टाल दें। लेकिन अगर ऐसी स्थिति है कि फैसला लेना ही है, तो बहुत इत्मीनान से फैसला लें। क्योंकि सोच-विचार कर...