भागलपुर, मई 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार लोक सेवा आयोग की तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती से जिले को मिले 961 शिक्षकों को मंगलवार से योगदान पत्र मिलने लगेगा। यह योगदान पत्र शिक्षकों को आवंटित विद्यालयों के संबंधित प्रखंड स्थित बीआरसी में 13 और 14 मई को बांटा जाएगा। योगदान पत्र शिक्षकों को बीआरसी में दोपहर 12 बजे के बाद मिलेगा। गौरतलब है कि मुख्यालय से जिले को आवंटित 961 शिक्षकों में कक्षा छह से आठ के लिए 402, कक्षा नौ से 10वीं के लिए 310 और 11वीं से 12वीं के लिए 249 शिक्षक मिले हैं। इस बाबत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) देवनारायण पंडित ने बताया कि 13 मई से सभी प्रखंडों के बीआरसी में शिक्षकों को अपने-अपने प्रखंड के हिसाब से योगदान पत्र मिलने लगेगा। 14 मई तक शिक्षकों को योगदान पत्र मिलेगा। सभी 16 प्रखंडों के शिक्षकों का योगदान पत्र ब...