मैनपुरी, मार्च 18 -- यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज बुधवार से होगा। मूल्यांकन से पहले परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार को चारों ही केंद्रों पर उप प्रधान परीक्षक और परीक्षकों को मूल्यांकन के संबंध में उनके दायित्व और बारीकियां बताई गईं। चारों ही केंद्रों पर आवंटित 1502 परीक्षकों में से 546 प्रशिक्षण लेने पहुंचे वहीं 156 उप प्रधान परीक्षकों में से 107 उप प्रधान परीक्षकों ने प्रशिक्षण लिया। यूपी बोर्ड कापियों के मूल्यांकन के लिए परिषद ने डायट प्राचार्य भोगांव मनमोहन शर्मा को जनपदीय पर्यवेक्षक नामित किया है। जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, जैन इंटर कॉलेज करहल, नरसिंह यादव इंटर कॉलेज करहल को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया। मंगलवार को चारों ही केंद्रों पर परीक्षकों, उप प्रधान परीक्षकों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.