बलरामपुर, मार्च 18 -- बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बुधवार से शुरू होगा। मूल्यांकन कार्य में इस बार 950 परीक्षक लगाए गए हैं, जो एक लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। यह मूल्यांकन कार्य 19 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा। जिले में पहली बार बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर केंद्र दो स्थान पर बनाए गए हैं। इसमें पहला जिला मुख्यालय के एमपीपी इंटर कॉलेज व दूसरा उतरौला तहसील मुख्यालय के मोहम्मद यूसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज शामिल हैं। इन केंद्रों पर 19 मार्च से हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। हाई स्कूल प्रति परीक्षक को 45 एवं इंटरमीडिएट के प्रति परीक्षक को 50 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रतिदिन करनी है। हाईस्कूल उत्तर पुस्तिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.