फतेहपुर, दिसम्बर 4 -- फतेहपुर। विशेश गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान जिले में अब सबसे कठिन मोड़ पर पहुंच गया है। जहां करीब 80 फीसदी मतदाता सत्यापन का काम पूरा हो चुका है, वहीं शेष 20 प्रतिशत नाम बीएलओ और राजस्व टीमों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। जिले में शिफ्टेड और अनुपलब्ध करीब 95 हजार 524 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी खोज नहीं हो पा रही है। गुरुवार को शेष 20 प्रतिशत कार्य को समय पर पूरा कराने के लिए डीएम रविन्द्र सिंह के आदेश पर 'कॉम्बिंग ऑपरेशन' चलाया गया। जिसमें तीसरी बार बीएलओ, सफाई कर्मचारियों के साथ साथ राजस्व कर्मियों को घर-घर सर्च अभियान चलाया गया। दोआबा में चार नवम्बर से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान तेजी से चल रहा है। बुधवार तक 14 लाख 76 हजार 654 मतदाताओं के फार्म डीजिटाइज्ड किए जा चुके हैं। जिसका प्रतिशत करीब 76.13 है। अब शेष मतद...