लखनऊ, दिसम्बर 5 -- लखनऊ में होम्योपैथिक विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. बीएन सिंह को 'डिजिटल अरेस्ट' करके उनसे 95 लाख रुपये ठगने के मामले में एसटीएफ ने गिरोह के एक और सदस्य प्रदीप सोनी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। यह धोखाधड़ी तब हुई थी जब जालसाजों ने खुद को कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताकर प्रोफेसर को धमकाया और फिर पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप वीडियो कॉल किया, जिसमें उन्हें जेल भेजने की धमकी देकर तीन दिन के लिए 'डिजिटल अरेस्ट' कर लिया था और उनसे 95 लाख रुपये ठग लिए थे। गिरफ्तार जालसाज प्रदीप सोनी पर आरोप है कि उसने 10% कमीशन के लालच में अपने सात बैंक खाते इस ठग गिरोह को इस्तेमाल के लिए दिए थे। इन खातों में ठगी गई रकम में से 35 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। एसटीएफ को जांच में पता चला कि ठगों ने कुल 420 बार लेन-देन किया और रकम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.