बरेली, मई 29 -- गुलाबराय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वाधान में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन नैनीताल रोड ब्रांच के सभागार में किया गया, जिसके मुख्य अतिथि डीआईजी अजय कुमार साहनी रहे।डीआईजी ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर पुष्पार्पण किया। समारोह में दसवीं कक्षा के वेदांग काबरा, अद्विका सक्सेना, मेधा सिंह, समीक्षा गौर, उदित अग्रवाल सहित 69 विद्यार्थियों को और बारहवीं के केशव भाटिया, चैतन्य मल्होत्रा, स्पर्श आनंद, जाह्नवी भल्ला सहित 16 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सभी विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। जीआरएम के प्रबंधक राजेश जौली ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रणवीर सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.