फिरोजाबाद, दिसम्बर 2 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 95 परीक्षा केंद्रों की सूची रविवार देर शाम जारी कर दी है। संबंधित परीक्षा केंद्रों को लेकर चार दिसंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी। इनके निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में हाईस्कूल और इंटर मीडिएट के 70 हजार से अधिक छात्र शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने की तैयारियां तेज कर दी हैं। चार दिसंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। मानकों को पूरा करने वाले विद्यालय ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अंतिम सूची के प्रकाशन से पहले सभी परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन दोबारा से कराया जाएगा, ताकि परीक्षा में किसी प्रकार की परेशानियों का साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.