कौशाम्बी, अप्रैल 29 -- संघ लोक सेवा आयोग की सर्वोच्च परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में 931वीं रैंक प्राप्त करने वाली जिले की बेटी साधना दिवाकर पुत्री गिरधारी लाल निवासी महमूदपुर को डीएम मधुसूदन हुल्गी ने अपने कार्यालय कक्ष में पुष्प गुच्छ देने के बाद साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साधना को सम्मानित करते हुए डीएम ने कहा कि आपने पहले ही प्रयास में आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद का नाम रोशन किया है। कौशाम्बी जिले की अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणाश्रोत बनकर उभरी हैं। आपसे सीख प्राप्त कर आगे भी इसी तरह की परीक्षाओं में जिले की बालिकाएं सफलता प्राप्त करेंगी। उन्होंने साधना दिवाकर से अपने अनुभव साझा किया। इस दौरान साधना दिवाकर ने भी डीएम से कैडर सम्बन्धित कई जानकारी प्राप्त किया। अंत में डीएम ने हौंसला अफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.