सीतामढ़ी, फरवरी 5 -- सीतामढ़ी। नगर क्षेत्र में बिजली बिल जमा कराने के नाम पर की गई साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से निकाले गए 93 हजार रुपये वापस करा दी है। थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि जानकी स्थान वार्ड 18 निवासी रणधीर कुमार को 25 नवंबर को एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को बिजली विभाग से जुड़ा हुआ बताते हुए बिजली बिल जमा करने की बात कही। इसके बाद पीड़ित साइबर फ्राड के झांसे में आ गया और दो बार में उसके खाते से तीन हजार रुपये व 90 हजार रुपये समेत कुल 93 हजार निकासी की गई। मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान फ्रॉड में प्रयुक्त मोबाइल नंबर और इस खाते में राशि ट्रांसफर की गई थी, उसकी जानकारी जुटाई गई। जांच में सामने आया कि स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.