गोरखपुर, जून 13 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अपात्रों को सूची से बाहर करने के लिए चल रही ई-केवाईसी में गोरखपुर प्रदेश में अव्वल है। मई महीने तक हुए ई-केवाईसी में गोरखपुर में कुल 31.40 लाख में से 28.60 लाख लाभाथियों का ई-केवाईसी हो गया है। जो कुल लाभार्थियों का 92% है। शासन के निर्देश पर पात्र गृहस्थी से लेकर अंत्योदय कार्ड धारकों की ई-केवाईसी हो रही है। जिला पूर्ति अधिकारी रामेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि 92% लाभार्थियों का ई-केवाईसी हो गया है। अभी भी जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं कराया हैं, वह कोटेदारों के वहां इस प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं। ई-केवाईसी जितने लोग नहीं कराएंगे उसके एवज में नये कार्ड बनाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.