कटिहार, नवम्बर 19 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र रोशना थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चार पहिया वाहन से 92 लीटर 805 एमएल विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस संबंध में रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक चार पहिया वाहन बंगाल की ओर से भारी मात्रा में शराब लेकर रोशना थाना क्षेत्र की ओर आ रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सघन वाहन जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को देखकर वाहन चालक तेजी से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस बल ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। उक्त वाहन की तलाशी लेने पर अलग-अलग ब्रांड के कुल 92 लीटर 805 एम एल विदेशी शराब बरामद हुई। शराब तस्कर से पूछे जाने पर उन्होंने अपना नाम मो नजबुल साकिन मझेली रानीपत्रा वार्ड संख्या 01 थाना मुफस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.