अररिया, नवम्बर 8 -- अररिया। एक संवाददाता एसएसबी 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के कमांडेंट महेंद्र प्रताप के निर्देशन में शुक्रवार को बाह्य सीमा चौकी आमबाड़ी के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव कुतुम्बगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय में 'नागरिक कल्याण कार्यक्रम' के तहत नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. मनोज जाट द्वारा स्थानीय ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाई दी गईं। शिविर में 33 पुरुष, 48 महिलाएं और 11 बच्चों सहित कुल 92 मरीजों का उपचार किया गया। इस अवसर पर डॉ. जाट ने ग्रामीणों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य की देखभाल, संतुलित आहार, साफ-सफाई और नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने 'श्री अन्न' (मोटे अनाज) के फायदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.