मिर्जापुर, फरवरी 10 -- मिर्जापुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के विद्यालयों और आंगनबाड़ी सेंटर पर मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। नोडल अधिकारी डा. मुकेश कुमार ने नगर के डीजे कालोनी स्थित एक विद्यालय में बच्चे को दवा खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के कुल 550 बच्चों को दवा खिलाई गई। इसके अलावा अन्य विद्यालय और आंगनबाड़ी सेंटरों पर बच्चों को दवा खिलाई गई। नोडल अधिकारी डा. मुकेश ने बताया कि एलबेंडाजोल दवा एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को दी जाती है। जिले में 1353233 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। दस फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कुल 915790 बच्चों को दवा खिलाई गई है। लक्ष्य के सापेक्ष शेष बच्चों को 13 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी। इस अभियान के लिए स्वास्थ्य की टीम लगाई गई है। इसमें आशा, आंगनबाड़ी क...