रांची, फरवरी 22 -- रांची, संवाददाता। नगर निकाय का चुनावी शोर शनिवार शाम 5 बजे थम गया। 23 फरवरी को होने वाले मतदान की प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। रविवार को रांची नगर निगम क्षेत्र के 262 भवनों में बनाए गए 909 मतदान केंद्रों पर वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 271 सामान्य, 510 संवेदनशील और 128 अति संवेदनशील बूथ शामिल हैं। बूथों की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। रविवार को मोरहाबादी मैदान से मतदानकर्मियों को केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। 5510 मतदान कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम पांच मतदान कर्मी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही लगभग 10% कर्मी आरक्षित रहते है। बूथों कि निगरानी के लिए 100 मजिस्ट्रेट कि नियुक्ति भी की गई है। सुबह 8 बजे से मतदान दलों को मतदान सामग्री के साथ रवाना कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.