अलीगढ़, जुलाई 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महानगर के 90 वार्डों में संपत्तियों के जीआईएस सर्वे को हरी झंडी मिल गई है। नगर निगम ने एचडीएफसी बैंक को जीआईएस सर्वे की जिम्मेदारी दी है। जीआईएस सर्वे को लेकर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने आदेश जारी कर दिया है। सर्वे से हाउस टैक्स की दरों में बढ़ोतरी नहीं होगी, केवल नगर निगम अपना डाटा बैंक मजबूत करेगा। करदाताओं को ऑनलाइन सहूलियत दी जाएगी। नगर निगम में पौने दो लाख करदाता हैं। नगर निगम का क्षेत्र विस्तार हो चुका है और वार्डों की संख्या 90 हो गई है। नगर निगम सीमा में बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी नगर निगम के रिकॉर्ड में नहीं है। नगर निगम के रिकार्ड में है तो उस पर टैक्स नहीं लगा है। पुराने मकान का क्षेत्रफल बड़ा हो गया है। नए मकान भी बन गए और खाली प्लॉट की संख्या भी बढ़ गई है। कॉमर्शियल व औद्योगिक की भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.