सहारनपुर, फरवरी 10 -- महानगर के गांधी पार्क के सामने स्थित जनमंच (सेठ गंगा प्रसाद माहेश्वरी सभागार) का करीब 9.6 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। इससे जनमंच का व्यापक स्तर पर जीर्णोद्धार कर उसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं और टेंडर आवंटन के बाद दो माह में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार जनमंच के जीर्णोद्धार के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। यह निर्णय जून 2025 में महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में नगर निगम में हुई 15वें वित्त आयोग एवं अवस्थापना विकास निधि की बैठक में लिया गया था। उसी बैठक में जनमंच के पास प्रेस क्लब औ...