आगरा, अगस्त 9 -- बल्केश्वर मंदिर के निकट महालक्ष्मी मंदिर से पार्वती घाट तक यमुना नदी पर घाट का निर्माण किया जाएगा। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्देश पर यह कार्य स्वीकृत हो गया है। इस घाट का निर्माण उत्तर प्रदेश जल निगम की सीएंडडीएस शाखा करेगी। इस घाट के निर्माण के लिए शासन ने 9.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इससे मिट्टी का बन्धा, बैंच, औक्टोजोनल छत्तरी, घाट रिनोवेशन, टायलेट चेंजिंग रूम, सीढी ,प्लेटफार्म आदि का निर्माण होगा। उन्होंने बताया निर्माण कार्य जुलाई 2026 में पूर्ण हो जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...