मैनहट्टन, जुलाई 29 -- अमेरिका के मैनहट्टन शहर में गोलीबारी से दहशत का माहौल है। इस घटना में एक पुलिसकर्मी समेत पांच लोग मारे गए हैं। इस बीच एक प्रत्यक्षदर्शी ने घटना का वीडियो शेयर किया है। इस प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इस गोलीबारी ने उसे 9/11 हमले की याद दिला दी। कैथलीन बेनाटी ने गोलीबारी की घटना का वीडियो फेसबुक पर शेयर किया है। इसमें उसने दूसरे लोगों को अलर्ट किया है। गौरतलब है कि मामले में हमलावर की पहचान हो गई है। फेसबुक पर लिखा क्या हो रहा हैमहिला ने फेसबुक पर लिखा है कि मेरी बिल्डिंग के करीब एक व्यक्ति गोली चला रहा है। उसने आगे लिखा है कि पार्क एवेन्यू में पुलिस की कारों, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस का जमावड़ा लगा हुआ है। हम लोगों को अपने ही घरों में रहने के लिए कहा गया है और खिड़की से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। महिला ने इस पोस्ट म...