बिहारशरीफ, जुलाई 25 -- अंडर-20 वर्ग में महिला-पुरुष की 8-8 टीमें होंगी शामिल सफल आयोजन के लिए डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजगीर खेल परिसर में 9-10 अगस्त को अंडर-20 एशिया रग्बी सेवेन्स चैम्पियनशिप का आयोजन होना है। इसमें महिला और पुरुष वर्ग में एशिया की टॉप आठ-आठ टीमें शामिल होंगी। इसके सफल आयोजन के लिए शुक्रवार को डीएम कुंदन कुमार ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्हें अलग-अलग जिम्मेवारी दी गयी। टूर्नामेंट का आयोजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की देख-रेख में होगा। बिहार में पहली बार रग्बी का इतना बड़ा टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है। रग्बी इंडिया व खेल प्राधिकरण के बीच समझौता हो चुका है। इसमें हांगकांग, चीन, थाईलैंड, मलेशिया, चीनी ताइपे, संयुक्त अरब अमीरात, सऊद अरब, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका व किर्गिस्...