चंडीगढ़, सितम्बर 6 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाढ़ से बेहाल पंजाब का दौरा कर सकते हैं। उनका यह दौरा 9 सितंबर को हो सकता है और वह पंजाब के गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर सकते हैं। पंजाब में बाढ़ की चपेट में आने से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है। पंजाब सरकार ने ताजा आंकड़े जारी किए हैं, जिसके अनुसार पंजाब में अब तक 46 लोगों की मौत हो गई है। अमृतसर-होशियारपुर में 7-7 मौतें रिपोर्ट की गई हैं, जबकि पंजाब में अब तक 3,87,013 लोग बाढ़ की चपेट में आए हुए हैं। पंजाब में बाढ़ से अब तक 1996 गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के संकट के दौरान प्रशासन द्वारा 22854 लोग बचाए गए, जबकि 3 लापता हैं। वहीं, भयानक बाढ़ से जूझ रहे पंजाब की मदद के लिए बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए दो नाव भेजी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.