बोकारो, फरवरी 21 -- बोकारो में तेतुलिया मौजा में 103 एकड़ वन भूमि की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री में नया खुलासा हुआ है। सीआईडी के हलफनामे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सीआईडी ने अबतक की जांच में जमीन माफियाओं के साथ-साथ सरकारी पदाधिकारियों की भूमिका भी पायी है। जांच में पाया गया है कि नौ साल के उम्र में बच्चे के द्वारा 95.65 एकड़ जमीन की खरीद से जुड़ा फर्जी दस्तावेज आरोपियों ने बनवाया था। सीआईडी की जांच में पाया गया कि जिस 1933 के नीलामी बिक्री प्रमाण पत्र के आधार पर जमीन पर दावा किया गया था, उस समय कथित खरीदार समरुद्दीन अंसारी की उम्र केवल 9 वर्ष 5 माह थी। कोर्ट ने भी सवाल उठाया कि इतनी कम उम्र का बच्चा इतनी बड़ी जमीन की नीलामी कैसे ले सकता है। इजहार अंसारी ने बताया था कि उसके दादा समरुद्दीन अंसारी का नाम समीर महतो था। समरुद्दीन ने 1933...