गोरखपुर, सितम्बर 12 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद कैंपियरगंज क्षेत्र के एक गांव की 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को जेल भिजवा दिया गया। कैंपियरगंज के एक गांव की दलित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया दिया कि मेरी 9 वर्षीया बेटी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट व एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज किया और शुक्रवार की दोपहर 2 बजे आरोपी युवक श्यामू मद्धेशिया को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.