नई दिल्ली, फरवरी 8 -- भारत में प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट को लेकर अक्सर बड़ी-बड़ी उम्मीदें लगाई जाती हैं, लेकिन हकीकत अब भी आंकड़ों में साफ दिखती है। इसी कड़ी में Harley-डेविडसन (Davidson) की बिक्री, आने वाला भारत-अमेरिका ट्रेड डील और 800cc से ऊपर की बाइक्स की असली तस्वीर एक दिलचस्प कहानी कहती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- ये हैं देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 25 कार, इनका नाम सुनते ही खरीद लेते हैं लोग9 महीनों में सिर्फ 97 हार्ले-डेविडसन बाइक्स की बिक्री अप्रैल से दिसंबर 2025 के बीच हार्ले-डेविडसन इंडिया (Harley-Davidson India) ने 800cc से 1600cc सेगमेंट में कुल 97 मोटरसाइकिलें बेचीं। यह सालाना आधार पर महज 1% की हल्की बढ़त है। इसमें कंपनी की नई और ग्लोबल-फोकस्ड बाइक्स (नाइटस्टर (Nightster), स्पोर्टस्टर S (Sp...