लातेहार, दिसम्बर 17 -- बेतला प्रतिनिधि । क्षेत्र में घने कोहरे का कहर बरपाना जारी है। मंगलवार को भी 9 बजे दिन तक पूरे क्षेत्र में कोहरे का कब्जा रहा। घने कोहरे से छाए धुंध के कारण दृश्यता इतनी कम हो गई थी कि वाहन की बात तो दूर, सड़कों पर लोगों को पैदल भी गुजरना काफी मुश्किल हो गया था। नतीजतन बढ़ी ठंड और कनकनी के कारण लोग अपने घरों में काफी देर तक दुबके रहे। जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। करीब 9 बजे दिन में आसमान में सूर्य दिखने के बाद मौसम साफ होने पर लोगों का आवागमन सामान्य हुआ। वहीं अबतक सरकारी कंबलों का वितरण नहीं किए जाने को लेकर अधिकांश लोग संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कोसते दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.