बोकारो, जुलाई 5 -- ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की ओर से हॉट स्ट्रीप मिल कैंटीन रेस्ट रूम में शुक्रवार को मजदूर सभा का आयोजन रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में की गई। सभा में एटक के रामाश्रय प्रसाद सिंह ने केंद्र सरकार की मज़दूर विरोधी, किसान विरोधी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 9 जुलाई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को लेकर अपनी योजनाओं को बताया। उन्होंने कहा केंद्र सरकार मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं को लागू करने की कोशिशों में लगातार तेज़ी ला रही है। यह संहिताएं न केवल स्थायी रोज़गार को खत्म करती हैं, बल्कि ट्रेड यूनियन के अधिकारों, हड़ताल के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को भी छीनने की साजिश हैं। सीटू के आर के गोरांई ने कहा हड़ताल को सेल में 21 सूत्री मांगों के साथ आयोजित किया जा रहा है। जिसमें चारों श्रम संहिताओं को तत्काल रद्द ...