नई दिल्ली, फरवरी 9 -- दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों में बम धमाके की धमकियों ने हड़कंप मचा दिया। पहले की तरह जांच में इस बार फिर कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। हालांकि, इस बार स्कूलों के साथ संसद में भी धमाके की धमकी दी गई है। धमकी भेजने वाले ने स्कूलों और संसद में धमाके के लिए 9 और 13 तारीख का जिक्र किया है, जिसका अफजल गुरु से नाता है। 2001 में संसद पर हमले की वजह से फांसी पर चढ़ाए गए आतंकवादी अफजल गुरु की याद में ही धमाकों की धमकी दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है कि ईमेल को किसने और किस मकसद से भेजा है। धमकी भेजने वाले ने ईमेल में कहा है कि स्कूलों में आज (9 फरवरी) को 1:11 बजे धमाका होगा। उसने लिखा है, 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान। आज शहीद अफजल गुरु याद विच, बम ब्लास्ट होवेगा, स्कूलां विच आज धमाका।' सुबह करीब साढ़े 8 बजे भेजे गए इन ईमेल्स में 9 फर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.