चतरा, जनवरी 15 -- चतरा संवाददाता जिले में पिछले एक माह से लगातार विभिन्न प्रखंडों के सुदूरवर्ती गांवों में पोस्ते की खेती विनष्टीकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जिले में पुलिस और वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है। बुधवार की देर शाम तक लावालौंग थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में चलाया गया है। यहा गांव के समीप वन विभाग की भूमि पर नौ एकड़ में लगाये गये पोस्ते की फसल को अभियान चलाकर नष्ट किया गया है। जिले के एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान ट्रैक्टर चलाकर खेतों में लहलहा रहे पोस्ते के पौधे को नष्ट किया जाता है। एसपी ने कहा कि अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है तथा उनके विरुद्ध आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.