गाजीपुर, फरवरी 7 -- गाजीपुर, संवाददाता। शहर के लोगों को जल्द ही जाम की समस्या से निजात मिल सकती है। अब अंधऊ - चौकिया बाईपास फोर लेन बनेगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 88 करोड़ का प्रस्ताव भी तैयार हो गया है। जिसे जल्द ही विभाग की ओर से शासन को भेज दिया जाएगा। 3.9 किमी लंबा यह मार्ग बनने से बड़े वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। साथ ही अन्य जगहों पर जाने वाले लोगों को भी शहर में प्रवेश करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। जिससे शहर में जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगी। यह सड़क करीब 25 मीटर चौड़ी होगी। पौने नौ मीटर की दो लेन, ढाई मीटर की डिवाइडर, एक-एक मीटर पटरी होगी। करीब 25 मीटर जमीन अधिग्रहित की जाएगी। पहले करीब 20 करोड़ रुपये जमीन का मुआवजा पर खर्च आ रहा था, जो अब फोर लेन होने के बाद बढ़ जाएगा। पहले यह सड़क गांव के बीच से होकर जा रही थी, ले...