जौनपुर, नवम्बर 13 -- जौनपुर, संवाददाता। नवंबर महीने के शुरूआत में चक्रवाती बारिश के कारण हजारों किसानों की फसल बर्बाद हुई। इस दौरान करीब आठ हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद होने का अनुमान जताया गया, हालांकि फसल बीमा कराने वाले 20 हजार किसानों में से महज 876 किसानों ने ही मुआवजा मांगा है। उनके प्रार्थनापत्र के आधार पर कृष विभाग बीमा कंपनी के माध्यम से सर्वे करा रही है। सर्वे अंतिम दौर में है। जिले में तीन-चार दिनों तक हुई बारिश के कारण धान की फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। जिन किसानों ने फसल कटाई कराकर लेहनी सूखने के लिए खेत में छोड़ दिया था अथवा बोझ को मड़ाई के लिए खलिहान में रखा हुआ था उनका सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। कई जगह खेतों में पानी लगने के कारण धान में जमाव होने लगा। कृषि विभाग के अधिकारियों ने पांच से सात फीसदी का तात्कालीक नुकसान बताया। ...