रुद्रपुर, फरवरी 13 -- किच्छा। पुलिस ने 86 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम दरऊ के ईंट भट्ठे के नजदीक कुछ लोग प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एक आरोपी को पकड़ लिया। दूसरा भागने में सफल रहा। आरोपी ने अपना नाम नवी अहमद उर्फ नविया पुत्र मो. सईद निवासी ग्राम दरऊ बताया। भागने वाले आरोपी का नाम रईस अहमद पुत्र मो. सईद निवासी ग्राम कुरैय्या किच्छा बताया। पुलिस ने मौके से 86 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.