नई दिल्ली, जनवरी 12 -- स्मॉलकैप स्टॉक विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया बुरे हाल में है। कंपनी के शेयरों पर पिछले कुछ महीनों से लगातार बिकवाली का दबाव है। विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर सोमवार को BSE में 3 पर्सेंट से अधिक टूटकर 48.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर 52 हफ्ते के नए निचले स्तर पर जा पहुंचे हैं। विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 85 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं। पिछले एक महीने में विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयरों में 33 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। 85% से ज्यादा टूट गए हैं विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयरसिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर अपने उच्चतम स्तर से 85 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर अक्टूबर 2024 म...