नई दिल्ली, जनवरी 23 -- स्मॉलकैप कंपनी विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर लगातार लुढ़क रहे हैं। विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान करीब 4 पर्सेंट टूटकर 43.91 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर के बिल्कुल करीब जा पहुंचे हैं। सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर अपने ऑल-टाइम हाई लेवल से 85 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। पिछले एक महीने में विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर 25 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। 85% से ज्यादा लुढ़क गए हैं स्मॉलकैप कंपनी के शेयरविष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयरों में पिछले कुछ महीनों से लगातार बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयरों का ऑल-टाइम हाई लेवल 345.85 रुपये है। स्मॉलकैप कंपनी के शेयर इस लेवल से 8...