मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद में इस बार करीब 854 बेटियों के बैंक खातों में करीब 5.12 करोड की धनराशि कन्यादान के रूप में जाएगी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में खर्च होने वाली धनराशि को बढकार एक लाख रुपए कर दिया गया है। शासन स्तर से करीब 854 बेटियों की शादी कराने का लक्ष्य दिया गया है। जिला समाज कल्याण विभाग में करीब 1700 आवेदन आ चुके है। जिनका सत्यापन चल रहा है। इस बार वर और वधु की बायोमैट्रिक हाजरी और फेस स्कैनिंग भी होगी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर काफी बदलाव हुए है। पूर्व में योजना के तहत प्रत्येक जोडे पर 51 हजार रुपए खर्च होते आए है। जिसमें 35 हजार रुपए वधु के खाते में और 10 हजार रुपए का सामान दिया जाता था। वहीं छह हजार रुपए भोजन और अन्य व्यवस्था पर खर्च होते थे। अब शासन स्तर से म...