हापुड़, दिसम्बर 28 -- हाईवे पर 15 दिसंबर को दिनदहाड़े खल चूरी व्यापारी के मुनीम से 85 लाख रुपये की लूट हुई थी। वारदात में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी मास्टरमाइंड को पुलिस ने केरल के कोच्चि से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस को लूटी गई रकम में से दस हजार रुपये बरामद हुए हैं। रविवार को पुलिस बदमाश को लेकर यहां पहुंची और न्यायालय में पेश किया। अब पुलिस न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर आरोपी से लूटी गई शेष धनराशि बरामद करेगी। अभी इस लूटकांड में तीन अन्य बदमाश फरार हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एनएच-09 पर 15 दिसंबर को सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास दादरी के खल चूरी के बड़े व्यापारी के मुनीम अजयपाल से बाइक और कार में सवार बदमाशों ने 85 लाख रुपये लूट लिए थे। शुक्रवार को पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.