कुशीनगर, मार्च 18 -- कुशीनगर। जिले के 84 क्रय केंद्रों पर सोमवार से गेहूं खरीद का निर्देश दिया गया था। अधिकांश केंद्र खुले भी, लेकिन किसानों के गेहूं लेकर न पहुंचने के कारण किसी केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी। गेहूं के समर्थन मूल्य में इस साल सरकार ने 150 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोत्तरी की है, जिससे इस साल गेहूं 24.25 रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीदा जाएगा। इस साल गेहूं खरीद के लिए हाट शाखा के 24, पीसीएफ के 38, पीसीयू के 14, एनसीसीएफ के तीन और भारतीय खाद्य निगम के पांच क्रय केंद्र बनाए गए हैं। चूंकि पिछले साल मार्च में ही क्रय केंद्र खोले जाने के निर्देश दिए गए थे। इसे ध्यान में रखते हुए विपणन विभाग ने समय रहते गेहूं क्रय केंद्रों की सूची तैयार कर ली। कुल 84 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन की तरफ से विभाग को 17 मार्च से क्रय केंद्र चालू करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.