हरदोई, फरवरी 14 -- हरदोई, संवाददाता। एक ओर जहां शासन-प्रशासन 84 कोसी परिक्रमा को अंतिम रूप देने के लिए लगातार भ्रमण कर तैयारियों की समीक्षा कर रहा है। वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। हरदोई और सीतापुर प्रशासन द्वारा अधिकारियों को किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन मुख्य मार्गों की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। प्रताप नगर चौराहा से मुख्य नैमिष-सीतापुर जाने वाला मार्ग पिछले कई दिनों से बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील है। सड़क पर जगह-जगह उखड़ी हुई डामर और कंकरीली सतह श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन रही है। जबकि परिक्रमा मार्गों का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं, बावजूद इसके धरातल पर कार्य कुशलता पूर्वक होता नजर नहीं आ रहा। मेला कमेटी भी कई बार असं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.