हरदोई, फरवरी 21 -- बेनीगंज। धर्म नगरी नैमिषारण्य धाम से निकली पौराणिक 84 कोसी परिक्रमा रामा दल का तीसरे दिन जनपद के गिरधरपुर मुरारी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। परिक्रमा सचिव एवं पीठाधीश्वर महंत संतोष दास, मनगढ़ आश्रम के अध्यक्ष महंत नारायण दास, पहला आश्रम के महंत श्याम जी खाकी सहित बड़ी संख्या में साधु-संत और महात्मा परिक्रमा में शामिल रहे। दूर-दूर के जनपदों के साथ-साथ देश-विदेश से भी श्रद्धालु इस पावन परिक्रमा में भाग ले रहे हैं। एसडीएम नारायणी भाटिया, क्षेत्राधिकारी हरियावां अजीत चौहान, खंड विकास अधिकारी कोथावां, तहसीलदार आकांक्षा अग्निहोत्री तथा कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सरोज ने साधु-संतों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। गिरधरपुर प्रधान प्रतिनिधि राहुल मौर्य व उमरारी प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह ने परिक्रमार्थियों को माला पहनाकर स्वागत...