रांची, मार्च 23 -- रांची, संवाददाता। नागरमल मोदी सेवा सदन में प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ रोहित रूंगटा ने 83 वर्षीय पुरुष का रिवीजन घुटना प्रत्यारोपण किया। रोगी ने केवल तीन वर्ष पहले अपने घुटने का प्रत्यारोपण बाहर जाकर करवाया था, पर किन्हीं कारणों से पिछले तीन महीनों से वह चल नहीं पा रहे थे। जांच से पता चला कि उनके घुटने का लिगामेंट टूट गया था और घुटना सटक गया था। डॉ रूंगटा ने उनके रोटेटिंग हिंग नी (रोटाकोन) नामक इंप्लांट से दोबारा सर्जरी की। इस प्रकार की सर्जरी पहले केवल बड़े शहरों में संभव थी। अब ऐसी आधुनिक तकनीक रांची में उपलब्ध है। रोगी ने सर्जरी के अगले दिन से अपने पैरों पर चलना शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.