मिर्जापुर, फरवरी 8 -- मिर्जापुर,संवाददाता। बिजली राहत योजना-2026 के अंतर्गत संचालित एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के दो चरणों के पूरा होने के बाद जनपद में दो लाख 18 हजार 365 बिजली उपभोक्ताओं पर बकाया लगभग 811.42 करोड़ बकाया धनराशि में लगभग 36.81 करोड़ की राजस्व वसूली हो सका है। यह हाल तब है जबकि राजस्व को लेकर पॉवर कारपोरेशन से लेकर सरकार तक गंभीर है। बिजली राहत योजना के प्रथम चरण एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक पंजीकरण कराने के तीस में भुगतान करने पर सरचार्ज में शतप्रतिशत छूट के साथ 25 प्रतिशत बकाये के मूल धनराशि में भी छूट दिया गया। वहीं एक से 31 जनवरी (पांच दिन की समय वृद्धि) कुल मिला कर 36दिनों के द्वितीय चरण के ओटीएस में सरचार्ज में पूरी तरह से छूट के साथ बकाये के मूल धनराशि में 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई,लेकिन डिस्कॉम की अपेक्षा पर बका...