देवरिया, मार्च 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित शिविर के दूसरे दिन 810 दिव्यांगजन विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किए गए। इन्हें करीब 1.04 करोड़ के सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की देखरेख मे आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन अपना चिन्हांकन कराने पहुंचे थे। दो दिवसीय शिविर में कुल 1599 दिव्यांगजन विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किए गए, जिन्हें 2.44 करोड़ रुपये मूल्य के उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान प्रशासन ने 11,97 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र जारी किए, जबकि 1180 दिव्यांगजनों की पेंशन आधार प्रमाणीकरण के बाद पुनः शुरू की गई। 42 नए खाते भी खोले गए। चिन्हांकन प्रक्रिया के तहत मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सामान्य ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, स्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.