नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- बिहार के गोपालंज कोर्ट ने शराब कांड के एक आरोपी को ऐसी सजा सुनाई है जो चर्चा में है। आरोपी अपने चार साथियों के साथ पकड़ा गया था। उनके पास से 81 लीटर शराब बरामद किया गया। लेकिन वह नाबालिग है। इसे देखते हुए कोर्ट ने उसे 30 दिनों तक ट्रैफिक ड्यूटी करने का आदेश दिया गया है। इसके लिए एसपी को पत्र भेजा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र का है। बताया गया कि 9 जनवरी 2025 को जादोपुर थाना की पुलिस ने इस लड़के क 81 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया था। इसी कांड में किशोर समेत चार लोगों पर जादोपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामले में सुनावाई के दौरान बोर्ड द्वारा दोनों पक्षों को सुना गया। किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष आरोपी बालक तथा उसके पिता उपस्थित हुए। आरोपी लड़के ने पूछने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.