पीलीभीत, जुलाई 24 -- पीलीभीत। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को पीलीभीत में 81 करोड़ की बाढ़ एवं सिंचाई की 29 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। बाढ़ की आशंका को देखते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों को अलर्ट किया। पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बाढ़ नियत्रंण की समीक्षा की। जलशक्ति मंत्री ने ग्राम पंचायत मथूडांडी में बाढ़ निरोधक कार्यों का निरीक्षण किया। बाढ़ की रोकथाम के इंतजामों को परखा। पीलीभीत में बाढ़ के खतरे को देखते हुए अतिसंवेदनशील गांव और तटबंध एवं सिंचाई संरचनाओं की सुरक्षा के लिए 2023-24 एवं 2024-25 की बाढ़ एवं सिंचाई की कुल 29 परियोजनाओं को निर्माण किया गया था। 81 करोड़ से बनी परियोजनाओं को बुधवार को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लोकार्पण किया। इसमें 22 परियोजनाएं बाढ़ खंड एंव शारदा सागर की हैं। सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.