मधुबनी, जुलाई 10 -- बेनीपट्टी। बेनीपट्टी की श्री लीलाधर प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता 'मशाल का आयोजन मंगलवार को किया गया। खेल का आयोजन लड़का एवं लड़की वर्ग के लिए अलग-अलग आयोजित किया गया था। 14 वर्ष के अंदर के लड़का एवं लड़की का अलग ग्रुप बनाया गया था। इसी तरह 16 वर्ष तक के लिए लड़का एवं लड़की का अलग-अलग गु्रप बनाकर बच्चों को प्रतियोगिता में उतारा गया था। अण्डर 16 एज ग्रुप में 800 मीटर की दौड़ में उच्च विद्यालय लोहा के छात्रा नेहा कुमारी एवं छात्र आशीष कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किया । कड़ी धूप के बावजूद बच्चों ने अपना जोड़दार दमखम दिखलाया। आयोजक द्वारा बच्चों के ठहरने के लिए छांव की व्यवस्था नहीं किये जाने से बच्चे गमछी व अन्य से अपना सिर छुपाकर धूप से बचते रहे। पानी पीने की समूचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण बच्चे इ...