कन्नौज, मार्च 9 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। पुलिस ने कस्बा समधन में नकली कोल्ड ड्रिंक बरामद की है। कस्बा समधन में ट्रक से उतरते हुए कोल्ड ड्रिंक को बरामद किया गया है। पुलिस को देखते ही दुकानदार खिसक लिया। बताया गया है कि 800 पेटी नकली कोल्ड ड्रिंक बरामद करके पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को हिरासत में लिया है। रविवार को मुखबिर की सूचना पर कस्बा समधन पुलिस चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने हमराह फोर्स के साथ एक स्थान पर छापा मारा। जहां ट्रक से कोल्ड ड्रिंक उतारी जा रही थी। पुलिस के आते ही वहां मौजूद दुकानदार व अन्य लोग खिसक लिए। पूछताछ में ट्रक ड्राइवर संतोष जनक जवाब नहीं दे सका। और जरूरी कागजात भी नहीं मिले। फौरी जानकारी में पुलिस को नकली माल होने का संदेह हो गया। सूचना पर कंपनी के सेल्स मैनेजर हरि मोहन वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने माल को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.